फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने पर परिजनों ने की पिटाई, छात्रा ने खुद को लगाई आग

Mon, 25 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पूजा गौतम - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
शादी के दौरान परिचित के साथ सेल्फी लेने से नाराज परिजनों ने छात्रा की पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। उसे बचाने में माता-पिता और भाई भी झुलस गए। गंभीर हालत में युवती को प्रयागराज रेफर किया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के नहरपुर निवासी पूजा गौतम पुत्री शेर बहादुर 11वीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार को घर के बगल वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। शादी के दौरान वह मोबाइल से किसी परिचित के साथ सेल्फी ले रही थी। इस बीच उसके भाई की नजर उस पर पड़ गई। उस समय भाई कुछ नहीं बोला, लेकिन शनिवार की शाम परिवार के लोगों ने पूजा को भलाबुरा कहते हुए पीट दिया।

इससे नाराज पूजा ने रात करीब साढ़े दस बजे कमरा बंद कर आग लगा ली। जानकारी पर बगल के कमरे में सो रहे माता-पिता व भाई मनोज भागकर पहुंचे। बहन को बचाने के लिए भाई मनोज ने उस पर कंबल डाल दिया। मां राजकुमारी और पिता शेर बहादुर भी बेटी को बचाने लगे। आग बुझाने में भाई, माता और पिता भी झुलस गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने सभी को गौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां पूजा व मनोज की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत बेहद नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां पूजा की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष फतनपुर ने बताया कि कुछ लोगों के जरिए उनके पास भी मामला संज्ञान में आया है। सेल्फी लेने के विवाद में परिवार के लोगों ने युवती को पीटा था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें