फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षक दंपती के घर लाखों की चोरी

Sat, 12 Sep 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला में रहकर एक विद्यालय में पढ़ाने वाले दंपती का घर शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरों ने खंगाल दिया। बंद दरवाजा तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर चंपत हो गए। शाम को दंपती घर पहुंचे तो टूटा दरवाजा देकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला चौकी के पीछे किराये के भवन में रहने वाले सत्यप्रकाश त्रिपाठी व उनकी पत्नी सुखराज रघुनाथी महाविद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह दंपती विद्यालय चले गए। उनके बच्चे भी स्कूल चले गए। दोपहर में चोर पहुंचे और मेन दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। आलमारी में रखे 40 हजार रुपये और बाक्स से लाखों रुपये के जेवर समेत घरेलू सामान समेटकर फरार हो गए। शाम को छुट्टी होने के बाद सत्यप्रकाश और उनकी पत्नी घर पहुंचीं तो दरवाजा टूटा देखकर दंग रह गईं। अंदर आलमारी और बाक्स टूटा था। घरेलू समान भी गायब थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें