फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादर के पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे को मारी गोली, रेफर

Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बेटे को मामूली विवाद के दौरान बारात में शामिल लोगों ने गोली मार दी। फायरिंग के चलते वैवाहित समारोह में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागे। भगदड़ में दो बाराती चुटहिल हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों के कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का दावा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान पूर्व प्रमुख के बेटे को गोली लगी है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के भिवनी निवासी संजय सरोज के घर अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के बेलसौना के रहने वाले बृजलाल सरोज के बेटे की बारात आई थी। बारात में भादर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सरोज का बेटा शिवप्रसाद सरोज (22) भी शामिल होने आया था। बारात पहुंचने के बाद द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। तभी जनवासे में किसी बात को लेकर बारातियों के बीच आपस में ही विवाद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अचानक बारात में शामिल कुछ लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे शिव प्रसाद के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में जा लगी। चार राउंड फायरिंग के चलते वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागे।

भगदड़ में दो बाराती घायल हो गए। हमलावर भी मौका पाकर भाग निकले। गोली लगने से घायल शिवप्रसाद को उपचार के लिए लेकर लोग जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने हमलावरों की कार को अपने कब्जे में ले लिया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि गोली मारने की बात गलत है। बारात में शामिल लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसकी वजह से गोली शिवप्रसाद को लग गई। अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। कार को कब्जे में लेकर उसके स्वामी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें