फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नाजिर को धमकाया

Sat, 10 Jan 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकारी कार्यालय में गुमटियां रखने का विरोध करने पर एसडीएम सदर के नाजिर को दुकानदार धमकाने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुकानदारों को फटकार कर गुमटियां हटवाईं। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कचहरी परिसर के इर्द-गिर्द शनिवार को अतिक्रमण हटाने की भनक लगने के बाद दुकानदार चौकन्ना हो गए। पुलिस लाइन से कोषागार चौराहे के बीच में भी दुकानदारों ने अवैध तरीके से गुमटियां रखी थीं। अभियान से बचने के लिए दुकानदार अपनी गुमटियां सरकारी कार्यालय परिसर में रखने लगे।
विज्ञापन


 आवासीय और सरकारी सामान रखने वाले स्थान पर गुमटियां रखने का एसडीएम सदर के नाजिर दिनेश विरोध करने लगे। दुकानदार उनकी बातों को अनसुना कर मनमानी करते रहे। आरोप है कि इस दौरान नाजिर को दुकानदारों ने धमकाते हुए शांत रहने को कहा। जानकारी मिलने पर एसडीएम कार्यालय के दूसरे कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। नाजिर ने मामले से एसडीएम को अवगत कराया। नाजिर को धमकी देने की शिकायत पर एसडीएम ने सिविल लाइन चौकी प्रभारी को कार्रवाई को कहा। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजीत शुक्ला ने दुकानदारों को फटकार लगाकर गुमटियां हटवाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें