फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, तोडफ़ोड़, आगजनी

Tue, 16 Oct 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
मायके से भाई के साथ ससुराल जा रही महिला की बाइक में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगा दी। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास करने वालों के साथ भी मारपीट भी करने का प्रयास किया गया। करीब दो घंटे ट्रैक्टर जलने और लोगों के आक्रोश के कारण रोड जाम रहा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस असहाय बनी रही।  
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहन का पुरवा गांव निवासी संगीता (26) पत्नी रंजीत यादव सोमवार को अपने मायके कुंडा के बहरिया गांव पिता नन्हेंलाला यादव के घर आई थी। घर में उसकी चचेरी बहन कविता पुत्री देवराज की गोदभराई की रस्म थी। मंगलवार को वह अपने भाई धर्मेंद्र यादव के साथ घर जा रही थी। घर से थोड़ी दूर सुबंस चौराहे को पार करते ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर से कुचल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला।

सूचना पर थोड़ी दूर पर मौजूद उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट का प्रयास किया गया। इससे लोग सहम गए। बीच रोड पर ट्रैक्टर में आग लगने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। थोड़ी देर में सूचना पर कुंडा, मानिकपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का गुस्सा देख पुलिस असहाय बनी रही। काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रैक्टर में लगी आग बुझाई। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। उधर, पुलिस ने किसी तरह से महिला के शव को कुंडा केातवाली भेजवाया। इसके साथ ही घायल धर्मेंद्र का इलाज कराया गया। देर शाम तक बीच रोड पर ही ट्रैक्टर खड़ा रहा। पुलिस उसे किनारे लगवाने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें