फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाश पकड़े, चोरी के जेवरात व नगदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के जेवरात और नगदी बरामद
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने गांव जड़वड़ कटिया व टंढेड़ा में हुई लाखों रुपयों की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के कीमती जेवरात बरामद किए हैं। पकड़े गए इनके दो अन्य साथी बदमाशों को नैनीताल पुलिस चोरी व लूट के मामले में जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ कटिया में 18 व 19 अगस्त की रात को तेजपाल, नरेश, सुभाष के मकानों में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपयों के जेवरात व नगदी चोरी की थी। इसके अलावा इन बदमाशों ने ही 5 व 6 सितंबर की रात को गांव टंढेड़ा में राजेंद्र व इंद्रवीर के घरों में घुसकर लाखों रुपयों की जेवरात चोरी कर ली थी। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि गांव जटवाड़ा गंगनहर पर मुखबिर की सुचना पर बदमाश पतंगा उर्फ चांद बंगाली पुत्र गोपाल निवासी गांव नियामपुरा, थाना मंडावर, बिजनौर व साहिबे आलम उर्फ साहिब बंगाली पुत्र शराफत निवासी गांव चौरावाला, थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लाखों रुपयों के जेवरात सहित 5500 रुपये की नगदी बरामद की है। पकड़े गए दोनों बदमाशों का चोरी, लूट और डकैती डालने का आपराधिक इतिहास है और कई थानों में इनके विरुद्ध संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इन चोरियों की घटनाओं में शामिल अन्य दो बदमाश राकेश पुत्र कुडा बंगाली व रोशन पुत्र अज्ञात निवासी गांव फिरोजपुर, थाना भोपा को उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने चोरी की घटना में जेल भेजा है। इन दोनों बदमाशों को भी शीघ्र ही पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें