फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी

Fri, 09 Jan 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महीना पहले ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही है। पीड़िता जब भी थाने जाती है। उसको लौटा दिया जाता है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने पुलिस पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मामला कंधई थाने के चक मुबारकपुर गांव का है। शीला पुत्री विदेशीराम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गत दो दिसम्बर को कुछ लोगों ने उसके व भाई के घर का ताला तोड़कर जेवरात व दस हजार नकद, दस कुंतल धान साइकिल आदि चुरा ले गए। भाई अशोक के घर में रखे करीब 40 हजार का जेवरात, नकदी व विदेशी कैमरा आदि उठा ले गए।
विज्ञापन


शीला घटना की रिपोर्ट लिखाने कई बार थाने गई लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उसने बताया कि जिन लोगों ने ताला तोड़ा था। कुछ दिन पहले इन्हीं लोगों ने घर में घुसकर सबको मारा था। कट्टे से फायर भी किया था। थाने की पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उसके माता-पिता, भाई व भाभी को ही मुल्जिम बनाकर जेल भेज दिया उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। परिवार के सदस्यों के साथ एसपी से मिलने पहुंची शीला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उसके साथ मीरा, सुमन, अंजलि, मानसी, किरन, मुस्कान, जयपाली, महक आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें