शहर के अल्का पेट्रोल पंप पर गुरुवार को हुई छापेमारी में इलेक्ट्रानिक चिप तो नहीं मिली, मगर जांच के बहाने अभिलेखों को जब्त कर लिया। लगभग दो घंटे तक रहे अधिकारियों ने काफी बारीकी से जांच की, मगर कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
पांच साल पहले मिट्टी का तेल मिलाकर बेचने में चर्चा में आए अल्का पेट्रोल पंप पर गुरुवार को एक बार फिर छापेमारी हुई है। इलेक्ट्रानिक चिप लगाकर घटतौली और डीजल, पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच करने पहुंची टीम ने बहुत ही बारीकी से जांच की। काफी खोजबीन के बाद भी पंप पर चिप नहीं मिली। हालांकि आसपास के लोगों को इस बात का अंदेशा था कि जांच में चिप मिल सकती है। जांच टीम में शामिल अधिकारी अपने साथ अभिलेख ले गए हैं। जिला बाटमाप अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।