किशोरी को बाग में अकेले देखकर गांव के एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। शोर पर परिजनों के साथ गांव के लोग पहुंचे तो वह भाग गया। इसकी शिकायत थाने में की गई है। फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को महुआ बीनने बाग में गई थी। उसे अकेले देख गांव का एक युवक पहुंच गया। जबरन वह उसे एक पेड़ के नीचे उठा ले गया और दुष्कर्म किया।
किशोरी के शोर मचाने पर घरवालों के साथ गांव वाले भी पहुंचे। भीड़ देख आरोपी युवक भाग निकला। घरवाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। फतनपुर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।