फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्कूलों की जांच को पहुंचा सचल दल, हड़कंप

Mon, 18 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज इलाके के सगरासुंदरपुर में सोमवार को अवैध स्कूलों की जांच करने पहुंचे सचल दल को देख स्कूल संचालक विद्यालय बंद कर भाग निकले। डीएम अमृत त्रिपाठी ने डीआईओएस को अवैध स्कूलों की जांच करने  का निर्देश दिया था। अवैध स्कूलों की जांच के लिए डीआईओएस ने जीजीआईसी बरदहा के प्रधानाचार्य विन्ध्यांचल सिंह के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया है।
विज्ञापन



 सोमवार को सगरासुंदरपुर में जांच को पहुंचे सचल दल को देख स्कूल बंद कर संचालक भाग निकले। सबसे पहले सचल दल सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय पहुंचा। पहले से जानकारी होने पर वहां से शिक्षक व बच्चे गायब मिले। उसके बाद टीम निरीक्षण के लिए रेड रोज स्कूल पहुंची। वहां भी स्कूल में ताला लटकता मिला। क्षेत्र में टीम आने की जानकारी पर हड़कंप मचा रहा। सभी संचालक विद्यालय बंदकर सचल दल के वापस जाने का पता लगाते रहे। डीआईओएस एसके ओझा ने बताया कि अवैध स्कूल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें