फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे दरोगा से हाथापाई

Mon, 18 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में जांच करने पहुंचे दरोगा से युवक की हाथापाई हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग चुका था। नगर कोतवाली का एक दरोगा रविवार को मारपीट के मामले की जांच करने कादीपुर के हकीम का पुरवा गांव गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दरोगा युवक को खोजते हुए उसके घर में घुस गया। इसे लेकर उससे तकरार होने लगी। विवाद बढ़ने पर युवक व दरोगा के बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन



 दूर खड़ा सिपाही शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों के साथ पहुंचा। सभी के बीच-बचाव पर विवाद शांत हो सका। दरोगा ने मामले की जानकारी शहर कोतवाल को दी। मौके पर पुलिस बल के साथ कोतवाल पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग निकला था। पुलिस ने उसकी तलाश में पसीना बहाया, लेकिन वह नहीं मिला। इस बाबत शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि दरोगा से मारपीट की जांच करने गए थे, लेकिन इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। वह बवाल की आशंका के चलते मौके पर गए थे।

नगर कोतवाली के हकीम का पुरवा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में दरोगा से बचाने की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि शनिवार की रात उसकी भतीजी की आबरू पर पड़ोस के दो युवकों ने हमला बोला था। शोरशराबे पर वह पहुंचा तो आरोपी युवक भाग निकले। इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को जेल चौकी प्रभारी उसके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को धमकाने लगे। घर के सामान तोड़ते हुए अटैची में रखे आठ हजार रुपये भी उठा ले गए। चौकी प्रभारी उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें