फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख रुपये के लिए प्रापर्टी डीलर को अगवा कर मार डाला

Tue, 11 Sep 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
हेराफेरी के 11 लाख रुपये न देने पर दोस्त ने ही प्रापर्टी डीलर को अगवा करने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश रायबरेली जनपद के ऊंचाहार स्थित एक नहर में फेंक दी।  तलाश में लाश नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने नहर से बैग बरामद कर लिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। मुख्य आरोपी पहले से ही जेल जा चुका है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि 3 सितंबर को नगर कोतवाली के भदोही निवासी आशीष सिंह ने अपने पिता अनिल सिंह को अगवा कर लिए जाने व उनकी हत्या की आशंका जताई थी। उसने अपहर्ताओं द्वारा 11 लाख रुपये की डिमांड करने की भी जानकारी दी थी। सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने अस्थान नहर पुल के पास से तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए सुरेश पटेल पुत्र माताफेर निवासी कुम्हारन का पुरवा अस्थान के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ सूरज श्रीवास्तव उर्फ निलेश पुत्र अनिल कुमार निवासी लवाना भवानीगंज थाना नवाबगंज और बृजेश सिंह पुत्र शीतला बख्श सिंह निवासी शेखमोहम्मदपुर थाना नवाबगंज भी हाथ लगे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि जेल में निरुद्ध अभियुक्त दिनेश पटेल निवासी कुम्हारन का पुरवा मृतक अनिल सिंह का दोस्त था।

दोनों मिलकर मध्य प्रदेश में एटीएम से हेराफेरी कर रुपये निकाला करते थे। हेराफेरी के 11 लाख रुपये के बटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसको लेकर आरोपियों ने कैथौला इलाके में अनिल की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सतहरा एनटीपीसी नहर में फेंक दिया। सफारी कार को इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में छोड़ दिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर अनिल सिंह का बैग, आईकार्ड, कपड़े बरामद कर लिये। लाश की तलाश में पुलिस लगी हुई है। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि अभी घटना में दीपू पुत्र श्रीराम पटेल निवासी गहरू का पुरवा नवाबगंज और लाल तिवारी उर्फ दिनेश तिवारी उर्फ नेता निवासी भदोही की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें