फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बनी 42 लाख की शराब बरामद

Tue, 25 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बनी एक ट्रक अवैध शराब को स्वाट टीम ने सरायदेवराय स्थित ईंट भट्ठे से बरामद कर लिया। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 42 लाख रुपये है। अवैध शराब के तस्करी से जुड़े तीन लोग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जबकि शराब माफिया भागने में कामयाब रहे। देर रात तक शराब तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन


स्वॉट टीम प्रभारी संजय शर्मा व जेठवारा पुलिस ने सोमवार की रात सरायदेवराय स्थित वैभव सिंह के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। जहां एक ट्रक से अवैध देशी शराब उतारकर पिकअप और मिनी ट्रक में लोड की जा रही थी। पुलिस की छापेमारी से भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा, जबकि शराब माफिया समेत चार लोग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकडे़े गए बलवेंद्र बजाज निवासी बिलासपुर जनपद रामपुर को कर्रा किया तो उसने बताया कि वे लोग हिमाचल प्रदेश से शराब लेकर आए हैं। जिसे ईंट भट्ठे पर दूसरे वाहनों में शिफ्ट किया जाना था। तलाशी के दौरान ट्रक  व मैजिक डाला में 1230 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी एसओ जेठवारा ने बताया कि अवैध शराब हिमाचल प्रदेश से मंगाई गई थी। जिसे जेठवारा थाना क्षेत्र के ही शराब तस्करों ने मंगाया था। जो बिकने के लिए गांवों में सप्लाई होती। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को भी उठाया गया है। जिनसे पूछताछ के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें