फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : शादी में कार हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग में दो को लगी गोली

Mon, 16 Nov 2026 07:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

शादी समारोह के बाद कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप है। घटना में दो लोगों को गोली लगी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव में रविवार को शादी समारोह के बाद कार हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि पथराव में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोअस्सिर हुसैन (50) और मोहम्मद मुस्तकीम (35) को गोली लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं, पथराव के दौरान सलमा के सिर में गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ शिवनारायण वैस, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह और अपराध निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। आपसी विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, प्राथमिकी दर्ज

कोहड़ौर। मदुरा रानीगंज निवासी आशीष तिवारी का आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने मित्र सागर त्रिपाठी और नंदन मिश्र के साथ खेत को देखने गए थे। आरोप है कि खेत के पास इज्मामुल और फैसल पहुंचे और उन्हें रोकने का प्रयास किया। विरोध करने पर सात राउंड हवाई फायरिंग की। ईंट-पत्थर से हमला कर स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त कर दी। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें