फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर की हरकत से परेशान हैं शिक्षिकाएं

Wed, 02 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रभारी हेडमास्टर की मनमानी से स्कूल की शिक्षिकाओं का पठन-पाठन करना मुश्किल हो गया है। शिक्षिकाओं का आरोप है कि अभद्रता करने के साथ रौब झाड़ता है कि उसके जो मन में आएगा वह करेगा कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। हेडमास्टर की इस हरकत से स्कूल की शिक्षिकाएं ही नहीं, बल्कि विभाग के अफसर भी परेशान हैं।
विज्ञापन


बेलखरनाथ धाम विकास खंड के एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि स्कूल में तैनात हेडमास्टर शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने के साथ ही मेज पर पैर रखकर बैठे रहते हैं। शिक्षिकाओं की मानें तो हेडमास्टर कहते हैं कि स्कूल का प्रभारी मैं हूं, तो मेरी जो मर्जी होगी मै वहीं करुंगा।
जैसा मैं कहता हूं, वैसा आपको को करना होगा। विरोध करने वाली शिक्षिकाओं से आए दिन स्कूल में होने वाले बवाल से स्कूल में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शिक्षिकाओं ने हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि शिक्षक की हरकतों की शिकायत मिली है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह की पहली शिकायत मिली है कि कोई शिक्षक स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता कर रहा है। उन्होेंने कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

माधवजी तिवारी, बीएसए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें