बैंक से रुपये निकालकर जा रहे एक युवक से को बदमाश करीब दस हजार
रुपये लूटकर भाग निकले। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटे से युवक को
पहले पीटा और बाद में गोली मार दी। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल
रहा है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी राकेश तिवारी (45) शुक्रवार
को अपने बेटे अविनाश और चचेरे भाई रमाशंकर के साथ बाइक से पट्टी बाजार आए
थे। इन्होंने एसबीआई से करीब 12 हजार रुपये निकाले। इसमें 2 हजार रुपये
बेटे को सामान खरीदने के लिए दे दिया। बाजार से खरीदारी करने के बाद वे
तीनों बाइक से घर के लिए चल पड़े। अर्जुनपुर मोड़ के करीब बाइक सवार तीन
बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। असलहे के बल पर राकेश से करीब दस हजार
रुपये लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग भी की। इसके चलते बेटा व चचेरा भाई
पीछे हट गए। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से
राकेश को पहले पीटा और बाद में गोली मार दी। जो हाथ व सीने के पास लगी।
गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले।
घायल राकेश को परिजन स्थानीय अस्पताल
ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना की छानबीन करने पहुंची।
वहीं घायल राकेश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर
दिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल प्रभात कुमार यादव का कहना है कि राकेश को
गोली नहीं लगी बल्कि मारपीट के दौरान चोट लगी है। घटना संदिग्ध लग रही है।
जांच की जा रही है।