फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिरियामऊ पहुंचे एसडीएम, गायब मिली बालू

Tue, 09 Jan 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
मोटी कमाई के लिए सई नदी से बालू का अवैध खनन करने वालों की तलाश में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बालू के डंपिंग स्थलों को भी देखा। ग्रामीणों से बालू का खनन करने वालों के बाबत पूछताछ की। जिन स्थानों पर बालू डंप मिली है उन भूस्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एसडीएम सदर की छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सदर पंकज वर्मा सई नदी व मिट्टी का अवैध खनन करने वालों की तलाश में निकले। वह सबसे पहले जिरियामऊ सई नदी के तट पर पहुंचे। एसडीएम को देखते ही अवैध खनन करने वालों ने दूरी बना ली। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद रास्ते को देखा। इस दौरान सड़क के किनारे बाग व खाली पड़ी जमीनों पर बालू डंपिंग प्वाइंट मिले। जिसे देखने के बाद जमीन व बालू डंप करने वालों की बाबत एसडीएम ने जानकारी जुटाई। एसडीएम सदर ने बताया कि अवैध खनन करने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। इतना ही नहीं जिन स्थलों पर बालू डंप की जाती है वहां के भूस्वामियों पर भी कार्रवाई होगी। वे भी इस काले कारनामे में शामिल हैं। सभी का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
जेल चौकी की पुलिस भी हरकत में आई
सई नदी में अवैध बालू के खनन की खबर मिलने के बाद जेल चौकी की पुलिस भी हरकत में आई। अवैध खनन की खबर छपने के बाद जेल पुलिस चौकी सई नदी से गुजरने वाले ट्रैक्टरों को तलाशने लगे लेकिन वे नहीं मिले। मंगलवार को भी अवैध खनन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मिट्टी की खोदाई पर भी होगी कार्रवाई
अवैध खनन के जरिए मोटी कमाई करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए एसडीएम ने सभी लेखपालों को लगाया है। लेखपालों को अवैध खनन करने वाले लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा तहसील की खुफिया टीम भी अवैध खनन करने वालों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराएगी। उधर सई नदी से निकाली गई बालू आसपास डंप की गई थी। अवैध तरीके से निकाली गई बालू को बेचकर मोटी कमाई करने वाले बालू माफिया ने सोमवार की रात बाग व सुनसान स्थल पर डंप की गई बालू ट्रक पर लदवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें