अंतू इलाके के गौराडांड गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या करने वाले पति, सास, ससुर ननद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर मायके पक्ष के लोगों ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अपने पैतृक गांव पीठापुर में अंतिम संस्कार किया।
अमेठी जिले के पीठापुर गांव निवासी राजेंद्र उपाध्याय ने अपनी बेटी प्रीती (20) की शादी नौ माह पूर्व अंतू इलाके के गौराडांड गांव निवासी विशाल उपाध्याय के साथ की थी। संदिग्ध दशा में जली विवाहिता का शुक्रवार की शाम मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही जिला अस्पताल पहुंच के लिए निकल पड़े। मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचते इससे पहले प्रीती की मौत हो गई। राम अभिलाख उपाध्याय की तहरीर पर अंतू पुलिस ने पति विशाल उपाध्याय, ससुर परमानंद, सास आशा देवी, नंद रूपा और दो देवरों के खिलाफ अंतू थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इधर विवाहिता के परिजनों के मुकदमा दर्ज कराते ही पति और परिजन अस्पताल से शव छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव लेकर शव का अंतिम संस्कार किया।