फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में एक साथ जलीं भाई-बहन की चिताएं

Sat, 05 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
शवयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे-91 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में मामा पुनीत, भांजी ज्योति की मौके पर मौत के बाद देर रात घायल लवी ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतें होने से खुर्जा क्षेत्र के गांव अच्छेजा और जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चांदौक में मातम छा गया।
विज्ञापन


अच्छेजा में भाई-बहन की एक साथ चिता जली। वहीं मामा पुनीत का शव चांदौक के लिए भेजा गया। मृतक लवी के चचेरे भाई ने देहात थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे-91 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में मामा भांजी के बाद देर रात भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन शवों को पोस्टर्माटम को भेज दिया।

शनिवार दोपहर गांव अच्छेजा में मृतक भाई-बहन लवी-ज्योति का शव आने पर ग्रामीणाें और परिजनों की आंखे नम हो गई। इसके अलावा मामा पुनीत का शव जहांगीराबाद के गांव चांदौक भेजा गया। तीनों शव एक साथ जलने से सबकी आंखें भावुक हो गई।
विज्ञापन


गांव अच्छेजा में पुलिस अभिरक्षा में भाई-बहन के शवों का एक साथ अतिंम संस्कार कराया गया। इस दृश्य को देखकर हर एक आंख रोई। वहीं देर शाम मामले में मृतक लवी के भाई चचेरे जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें