गौमांस साथ कुंडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडा कोतवाली के बाबूगंज बाजार में गौकशी का कारोबार चल रहा था। इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से हुई तो योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई। इसके बाद भी पुलिस को देखते ही मौके से तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से पुलिस को तीस किलो गौमांस के साथ चापड़, ठीहा, खुर आदि भी मिले हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार हुए चांद उर्फ नफीस पुत्र मो.जमील निवासी लालगोपालगंज व मो.शाहिद पुत्र इस्माइल निवासी बाबूगंज से पूछताछ कीतो उन्होंने बताया कि उनके साथ मो.इस्माइल पुत्र मो.इब्राहिम, नासिर पुत्र मो.इस्माइल निवासी बाबूगंज व सरताज पुत्र खलील दुर्रानी निवासी मौली काम कर रहे थे जो भाग निकले। पुलिस ने पांचों लोगों पर गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर सीएचसी कुंडा के डॉ.एसपी ने कोतवाली पहुंचकर जांच के लिए गौमांस का सैंपल लिया।