फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 31 May 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में हुए डबल मर्डर में नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने दो को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। रामभुवन सिंह व प्यारेलाल सरोज के परिजनों के बीच जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चली। घटना में दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में प्यारेलाल सरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर बाद इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मृतक प्यारेलाल के पुत्र विक्रम सरोज की सांसे भी थम गईं। बाप-बेटे की मौत को लेकर परिजनों ने दूसरे पक्ष के रामभुवन सिंह, अभय सिंह, सुनील कुमार सिंह व विवेक सिंह उर्फ बीनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के बाद गांव में बढ़े तनाव को देखते हुए कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत झाेंक दी। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र को रविवार की दोपहर सूचना मिली कि डबल मर्डर के आरोपी रायपुर तियांई चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं। दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। कोतवाली पुलिस रायपुर तियांई पहुंची और आरोपी सुनील कुमार सिंह व विवेक सिंह उर्फ बीनू को धर दबोचा। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें