फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन को जलाने वाली प्रेमिका संग तीन गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी खास में अर्जुन को जलाने वाली प्रेमिका समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे आर्थिक मदद व दूसरे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जिद करने लगे। इसके बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई।

पतुलकी पूरे पांडेय का पुरवा निवासी अर्जुन सिंह चौहान को मंगलवार के दिन डांडी खास की रहने वाली प्रेमिका रंगीला देवी उर्फ किरन ने गांव के राजू व हरिकेश के साथ मिलकर रास्ते से दबोच लिया था। उसे घर लाने के बाद लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया था।  इस मामले में देर रात मृतक के भाई बृजराज सिंह चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रंगीला देवी, राजू व हरिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बुधवार को अर्जुन का शव घर पहुंच  लेिकन  परिवार के लोगों ने अर्जुन के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने और पांच लाख की आर्थिक मदद की मांग करने लगे।  मृतक के पिता जगनारायण का कहना था कि अर्जुन को जलाने में गांव के दूसरे लोग भी शामिल हैं। अंतिम संस्कार न होने की बात सुनते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ ने बताया कि मृतक को जलाने की आरोपी प्रेमिका रंगीला देवी उर्फ किरन, राजू व हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम होने के कारण परिजन अंतिम संस्कार नहीं किए। गुरुवार को अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें