चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक ट्रेन के नीचे चला गया जिससे उसकी दोनो टांगें कट गई। घटना शनिवार देर रात प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन की है। पुलिस वालों ने उसे जिला अस्पताल भेजा वहां से उसको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव का रहने वाला रामसिंह पुत्र हुबलाल अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 3006 पंजाब मेल से प्रतापगढ़ आ रहा था। ट्रेन लेट थी रात को करीब पौने दो बजे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि रामसिंह उतरने लगा। इस कोशिश में उसका पांव पायदान से फिसला और वह ट्रेन के नीचे चला गया। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लोगों की मदद से उसको निकालकर बाहर किया और जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।सओ वीके सिंह ने बताया कि मानधाता का रहने वाला रामसिंह पंजाब मेल से उतरने के चक्कर में नीचे चला गया था। जिससे उसके पैर कट गए। डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।