नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव बजाड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव विजयनगर निवासी बगड़ावत नामक व्यक्ति शनिवार सांय बजाड़ होटल के समीप सड़क के किनारे पैदल जा रहा था कि एक ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।