फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
दुकान में तोड़फोड़ के दौरान लाठी डंडे भी चले। जिसमे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कुछ लोगों को लेकर थाने चली गई। घटना के बाद दो गांवों के बीच तनाव बरकरार है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा बाजार में छानापार निवासी निवासी मनोज जायसवाल ने परचून व मिठाई की दुकान खोल रखी है। गुरुवार को मनोज का लड़का राहुल दुकान पर बैठा था। इस दौरान केवरा निवासी आत्माराम गुप्ता का लड़का विवेक उसकी दुकान पर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। लाठी डंडे निकल आए। शोर शराबा सुनकर लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े लेकिन पथराव होता देख लोग पीछे हट गए। आरोप है कि आत्माराम पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष शांत हो गए। मारपीट में आत्माराम गुप्ता (45), विवेक (14) पुत्र आत्माराम, सुमित्रा (42) पत्नी आत्माराम घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से मनोज जायसवाल (40), भाई दिलीप और बेटा राहुल घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले गई। खबर भेजे जाने तक थाने में किसी ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। घटना दो गांवों के बीच होने के कारण तनातनी का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें