फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विरोध पर दबंगों ने बोला हमला

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी के सलाहपुर गांव में छेडख़ानी का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी, कुल्हाड़ी व बंदूक की बट से हमला बोलकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को लहूलुुहान कर दिया गया। हमलावरों ने महिलाओं व वृद्धों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
सलाहपुर निवासी रामचंद्र की बेटी के साथ गांव के ही बालगोविंद के घर के लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर जयप्रकाश, राकेश, रामकुमार, श्रीकांत, व बालगोविंद ने रामचंद्र के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। आरोप है कि बंदूक की बट से भी मारा गया। इससे सोना देवी (22), सीमा (21), प्रेमशीला (45), सुधीर कुमार (23), रामचंद्र (50), अमरेंद्र (21), अमित कुमार (25), आर्दश (35) घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इस मामले में आर्दश कुमार पुत्र मोतीलाल ने जयप्रकाश, राकेश, राजकुमार, श्रीकांत व बालगोंवद के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़ व धारदार हथियार से हमले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

मोहर्रम जुलूस में महिलाओं से अभद्रता
शहर के चौक घंटाघर में मोहर्रम के सातवीं के जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। जिसे लेकर हंगामा हो गया। शरारत करने वाले युवकों को तलवार लेकर लोगों ने दौड़ाया। इस दौरान भगदड़ मच गई। जबकि उस समय जुलूस के साथ पुलिस फोर्स मौजूद थी लेकिन वह तमाशबीन ही बनी रही।  मोहर्रम के सातवीं का जुलूस गुरुवार की रात शहर में निकाला गया। आधी रात को जुलूस कदीमी रास्तों से होकर चौक घंटाघर के करीब पहुंचा। जहां दूसरे ताजियादार भी अपने ताजिये के साथ पहुंचे। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो नौहाखानी व ढोल ताशों के बीच लोग गमे हुसैन का इजहार कर रहे थे। इस बीच बेगमवार्ड के रहने वाले आधा दर्जन युवक जुलूस में शामिल हो गए और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। जुलूस में शामिल अजादारों ने उन्हे रोका तो वे मारपीट पर अमादा हो गए। इस पर हंगामा हो गया। इस पर जुलूस में शामिल अजादारों ने युवकों को खदेड़ दिया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए शरारती तत्व भाग निकले। इस दौरान जुलूस की सुरक्षा में लगाई गई पुलिस तमाशबीन की भूमिका में दिखी। हंगामे के दौरान भरतमिलाप की तैयारी के लिए सजावट करा रहे लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। अंजुमन आशिकाने रसूल के अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी का कहना है कि कुछ लड़के महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। जिन्हे रोका गया तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। तलवारें निकलिने जैसी कोई बात नहीं थी। उन लोगों को डांट फटकार कर भगा दिया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि उनकी मौजूदगी में जुलूस निकला, ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें