फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुआ नामांकन

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा नहीं भरा, मगर पर्चा खरीदने वालों की संख्या अधिक रही। बाबागंज विधानसभा से जहां एक भी प्रत्याशी ने सोमवार को पर्चा नहीं खरीदा, वहीं सदर विधानसभा में सबसे अधिक दस प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। कुंडा और रामपुरखास विधानसभा में एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा है।

विधानसभा चुनाव आगाज सोमवार को नामांकन के साथ ही हो गया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। एनआईसी गेट और पुलिस लाइन गेट के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में फोर्स के  साथ ही मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही लोग अंदर प्रवेश कर पा रहे थे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए छह सीओ, 16 एसओ और एक सीआईएफ और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। सोमवार को नामांकन का पहला दिन था, इसलिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा, बल्कि खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बाबागंज विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं खरीदा। कुंडा और रामपुर खास विधानसभा से एक-एक  प्रत्याशी ने पर्चा लिया है। सदर विधानसभा में सबसे अधिक दस प्रत्याशियों नामांकन पत्र खरीदा है। विश्वनाथगंज और रानीगंज में सात-सात और पट्टी में छह प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। पहले दिन हुई बिक्री में कुल 32 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। इसमें अधिकांश निर्दलीय है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने अभी नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह और एसपी रोहन पी कनय ने नामांकन स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम सदर शशिभूषण राय, एएसपी नीरज पांडेय, स्वामीनाथ रहे।
विज्ञापन


नामांकन स्थल पर आज से और कड़ा पहरा
नामांकन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ा करने के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ और झारखंड पुुलिस की एक-एक कंपनी मंगलवार से और तैनात की जाएगी। बीएसएफ जवानों के आने के बाद स्थानीय पुलिस को नामांकन स्थल से बाहर कर दिया जाएगा। बेल्हा में होने वाले विधानसभा चुुनाव को लेकर आयोग पल-पल की खबर ले रहा है। चुनाव में कोई चूक न होने पाए, इसलिए जिला प्रशासन के पहल करने के पहले ही पर्याप्त संख्या में फोर्स मुहैया करा रहा है। चुनाव आयोग ने बीएसएफ, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस  की एक-एक कंपनी मुहैया कराया है। सोमवार की यह शाम फोर्स यह टोली जिले में आ गई है। मंगलवार को नामांकन स्थल पर सुरक्षा घेरा कड़ा करने के लिए इन जवानों को तैनात किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएफ, झारखंड पुलिस को तैनात किया जाएगा। एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि जिले में पहले से ही सीआरपीएफ की एक कंपनी मौजूद थी। जो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें