फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबस्ता की है मृत किशोरी!

Sat, 24 Jan 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। संसारपुर जंगल में हत्या कर जलाई गई किशोरी के नौबस्ता गांव के होने की संभावना जताई जा रही है। नौबस्ता से एक किशोरी के कई दिनों से गायब होने की खबर पर पुलिस उस गांव में पहुंचकर छानबीन कर रही है। इधर, चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के संसारपुर जंगल में गुरुवार को एक किशोरी का शव अधजली हालत में मिला था। उसका जबड़ा टूटा था और गुप्तांग पर चोटोें के निशान के साथ ही शरीर में कई जगह से खून निकला था। ग्रामीणों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने चौकीदार शिवकुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज शुरू कर दिया। गुरुवार को शव की पहचान करने के लिए उदयपुर, लालगंज, मानधाता के अलावा फतनपुर से कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

 देर शाम पता चला कि नौबस्ता गांव से एक किशोरी कई दिनों से गायब है। हुलिया भी मृत किशोरी की तरह ही है। इस पर पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात करीब सात बजे शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल से आठ किमी दूर नौबस्ता गांव पहुंचे। वे ग्रामीणों के सहयोग से गायब बताई जा रही किशोरी के घर पहुंचकर छानबीन करने लगे। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि नौबस्ता गांव से किशोरी के गायब होने की खबर मिली है। कोतवाल गांव गए हैं छानबीन की जा रही है। संभावना है कि मृत किशोरी उसी गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश होगी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें