कुंडा/परियावां। एक ही रात कई जगह चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दी। कुछ स्थानों पर उन्हें असफलता हाथ लगी तो कई जगह से वे नकदी समेत लाखों रुपये के सामान उड़ा दिए।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर में स्थित एक दुकान का शटर फैलाकर चोर आठ हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। मानिकपुर निवासी हामिद अली अंसारी आलापुर में किराने की थोक दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह दुकान का फैला शटर देख लोगों ने उसे सूचना दी। वह पहुंच कर देखा तो बताया कि करीब आठ हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान गायब है। चोरी तहरीर उसने पुलिस को दी है। उधर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर में कार सजावट की एक दुकान का शटर टेढ़ा कर चोर करीब चार हजार की नकदी ही ले उड़े।
नरसिंहगढ़ निवासी अनिल कुमार साहू, रामबाग निवासी अनिरुद्ध मिश्रा ने करेंटी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास गोमती में दुकान खोल रखी है। रात में गुमटी की पल्ली निकालकर चोर सामान उठा ले गए। वहीं बगल में ही पांडेय का पुरवा निवासी जगत नारायण पांडेय के रेलवे फाटक के बगल स्थित दूसरे मकान में रामचंद्र सोनी ने ज्वैलरी व मोबाइल की दुकान में चेारों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। बाघराय के आजादनगर मोहल्ले में निजी चिकित्सक की क्लीनिक से हजारों रुपए के सामान चोर उठा ले गए।