फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी राकेश का कराया जाएगा नार्को टेस्ट

Tue, 09 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के सदहा गांव निवासी सपा नेता विजय यादव के भतीजे राजीव की हत्या के आरोपी राकेश यादव का पुलिस ने नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया है। एसओ आसपुर देवसरा की अर्जी पर कोर्ट ने अभी कोई निर्णय नहीं दिया है। मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


राजीव की हत्या दीपावली की पूर्व संध्या पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में हुई थी। नामजद छह आरोपियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी सीआरपीएफ का बर्खास्त एसआई राकेश यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। मामले का इकलौता आरोपी राकेश का बेटा अभी फरार है। राकेश के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस परेशान हो उठी।

 उससे हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक नहीं बरामद हो सकी। जेल जाने के बाद देवसरा पुलिस ने उसे 12 घंटे के रिमांड पर भी लिया लेकिन बंदूक नहीं मिल सकी। अब बंदूक की बाबत जानकारी करने के लिए एसओ आसपुर देवसरा ने राकेश का नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी अर्जी कोर्ट में दी तो राकेश को मंगलवार को तलब किया गया। हालांकि वह जेल से कोर्ट में पेश होने नहीं आ सका। अब इस मामले में 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। एसओ देवसरा ने बताया कि आरोपी हत्या में प्रयुक्त बंदूक की बाबत झूठ बोल रहा है। कोर्ट से इसकी इजाजत मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद राकेश का नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें