फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की नीयत से आए बदमाशों ने चौकीदार को मारी गोली, गंभीर

Wed, 21 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन

विज्ञापन
लूट की नियत से आए हथियार बंद बदमाशों ने गुहार मचाने पर मुर्गी फार्म के चौकीदार को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दो चौकीदारों को इलाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

लालगंज कोतवाली के हंडौर निवासी सुनील का धौरहरा में मुर्गी फार्म है। मंगलवार रात रात धौरहरा निवासी रामलखन, अजय, मोहित व विजय यहां पहरेदारी कर रहे थे। रात लगभग ग्यारह बजे चार पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश मुर्गी फार्म पर पहुंचे और जग रहे अजय को लेकर भीतर गए जहां दूसरा चौकीदार रामलखन (55) लेटा था। बदमाशों को देखकर रामलखन ने शोर मचा दिया। जिस पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाशों ने रामलखन को गोली मार दी। विरोध करने पर अजय को भी तमंचे की बट से मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वह लहूलुहान हो गया। जब तक लोग पहुंचते तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। आनन-फानन में घायल रामलखन व अजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर लालगंज पुलिस समेत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय मौके पर पहुंचे। लालगंज पुलिस ने बताया कि मुर्गी फार्म पर बदमाश चोरी की नियत से           आए थे। शोर मचाने व विरोध करने पर चौकीदार को गोली मार दी। घायल रामलखन व अजय के परिजन इलाहाबाद अस्पताल में हैं। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर घटना का खुलासा              किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें