फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो का हर्जाना न देने पर चालक की हत्या

Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव में क्षतिग्रस्त टेंपो का हर्जाना न देने पर मालिक ने चालक को लाठी से पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने शव को हत्यारोपी मालिक के घर के  सामने रख जाम लगा दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के रैया निवासी राकेश कुमार चौबे (35) पुत्र रामअधार पड़ोसी गांव आसलपुर के रहने वाले लालमणि का टेंपो चलाता था। 6 जनवरी को टेंपो ट्रैक्टर से टकरा गया था। टेंपो को चालक राकेश ने टेंपो  को मालिक के घर छोड़ दिया। आरोप है कि लालमणि ने 25 जनवरी को चालक राजेश कुमार चौबे को मिलने के लिए बुलाया। वह उससे टेंपो में हुए नुकसान की भरपाई की मांग करने लगा। इस पर राकेश ने रुपये देने में असमर्थता जताई। इसे लेकर लालमणि और उसके भतीजे अजय ने राजेश को लाठी डंडे से जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन उसे घायल अवस्था में लेकर थाने पहुंचे। वहां से उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। रात में उसकी तबीयत फिर खराब हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को हत्यारोपी टेंपो मालिक के घर के सामने शव रखकर कंधई-रखहा मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम पट्टी व सीओ पट्टी ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।  एसओ ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें