फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर सो रहे फर्नीचर व्यवसायी को मार डाला

Tue, 23 Jun 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से थोड़ी दूर फर्नीचर की दुकान पर सो रहे युवक की सोमवार रात धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को चादर से ढक दिया। सुबह तखत के नीचे खून फैला देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुइपेडिया बजहा भीट गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (25) घर से थोड़ी दूरी पर फर्नीचर की दुकान चलाता था। वह रात में घर पर खाना खाकर वहीं सोने जाता था। रोज की तरह सोमवार की रात वह दुकान पर पहुंचा और तखत पर सो गया। सुबह वह देर तक नहीं उठा तो आसपास के लोग उसके पास गए। वहां तखत के नीचे खून बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

इसकी सूचना उसके घरवालों के साथ ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चद्दर उठाई तो शव देख परिजनों की चीख निकल गई। उसके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों को धारदार हथियार से गोदा गया था। परिजनों द्वारा बगल में ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। नवाबगंज और कुंडा से फोर्स बुला ली गई। इसके साथ ही एडिशनल एसपी व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के कारण युवक की हत्या की गई है। मृतक के भाई राजीव की तहरीर पर सदाशिव व उसके बेटे धर्मराज, प्रमोद कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें