फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या

Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 मानधाता के नाभापुर गांव में सोमवार की रात प्रेम-प्रपंच में एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने सूनसान स्थान पर खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में बताया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने कटरामेदनीगंज चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और बीस लाख रुपये मुआवजे की मांग करने लगे। करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खत्म कराया। मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे रामचन्द्र का पुरवा गांव निवासी संतोष कुमार सरोज (35) पुत्र धनगू सरोज की ममेरी बहन सप्ताह भर पहले गायब हो गई थी। संतोष के परिजनों का आरोप था कि नाभापुर का प्रदीप उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी। सोमवार की रात संतोष मानधाता थाना के नाभापुर गांव निवासी प्रदीप सरोज के घर गया था। रात में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खेत में उसकी लाश मिली। बगल में बाइक खड़ी थी।

मानधाता पुलिस के मुताबिक, संतोष का प्रदीप की बहन से प्रेम संबंध था। वह आए दिन उससे मिलने के लिए आता-जाता था। सोमवार की रात में भी उसके मोबाइल पर युवती का फोन आया था। वह बगैर परिजनों को कुछ जानकारी दिए ही घर से बाइक लेकर निकल पड़ा। इसके बाद वह नाभापुर गांव में पहुंच गया। इस दौरान वह प्रदीप के घर भी गया था। रात में गांव से पांच सौ मीटर दूर सूनसान स्थान पर उसका शव मिला। धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में संतोष के चाचा विनोद सरोज ने मानधाता पुलिस को तहरीर देकर नाभापुर गांव निवासी प्रदीप व मुन्ना सरोज समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानधाता पुलिस ने एक आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रदीप फरार है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी पुलिस के हाथ लग गया है। प्रदीप की बहन को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें