फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने गार्ड की हत्या कर कैश लूटने की कोशिश

Thu, 20 Apr 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के परियावां में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बैंक का कैशबॉक्स लूटने के लिए गार्ड विनयचंद्र शुक्ल (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर रकम लूटने के लिए कैशबाक्स पर फायरिंग की लेकिन उसका ताला नहीं टूटा। रकम लूटने में नाकाम बदमाश मारे गए गार्ड की दोनाली बंदूक उठाकर भाग निकले। सरेआम इस वारदात से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात तक कई संदिग्ध बदमाशों को उठाया।
विज्ञापन


परियावां बाजार स्थित स्टेट बैंक  की शाखा में कैश खत्म हो गया था। बुधवार को बैंक प्रबंधक अवधेश कुमार पाठक ने कैशियर विजय कुमार को कैश लेने के लिए मुख्यालय भेजा। कैशियर विजय गार्ड विनयचंद्र शुक्ल और ड्राइवर धर्मराज के साथ वैन में प्रतापगढ़ शहर गया। जिला मुख्यालय स्थित मेन ब्रांच से कैश बॉक्स में बीस लाख रुपये लेकर वे तीनों परियावां के लिए निकले। शाम लगभग चार बजे गाड़ी बैंक के सामने पहुंची तो गार्ड विनयचंद्र ने उतरकर बैंक से सटे एटीएम के सुरक्षाकर्मी रामा मौर्या को कैशबाक्स उतारने के लिए बुलाया। वह वैन से कैशबाक्स लेकर नीचे उतरा तभी पीछे से बाइक पर नकाबपोश दो बदमाश फायरिंग करते हुए आ गए।

उन्होंने गार्ड विनयचंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गोलियां धंसने के बावजूद गार्ड अपनी बंदूक लेकर बैंक की तरफ भागा मगर मेन गेट के पास गिर पड़ा। हेलमेट लगाए दूसरे बदमाश ने गार्ड से दोनाली बंदूक छीनकर कैशबाक्स पर फायरिंग की मगर उसका ताला नहीं टूटा। इस पर बदमाशों ने कैशबाक्स उठा ले जाने की कोशिश की। मगर भीड़ जुटती देख बदमाश की बंदूक लूटकर फायरिंग करते हुए बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक पर नवाबगंज की तरफ भाग निकले। घायल गार्ड को एनटीपीसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनयचंद्र जेठवारा इलाके के शुक्लन का पूरा निवासी बेनीलाल शुक्ला का पुत्र था। कुछ देर में सीओ कुंडा के साथ पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय भी आ गए। धरपकड़ के लिए कुंडा सीओ के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें