फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटने से मौत

Sun, 27 May 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
घर से मुंबई जाने की बात कहकर निकले युवक का शव रेलवे लाइन पर कटा मिला। इसकी जानकारी होने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। ऊंचाहार जीआरपी भी आ गई।
विज्ञापन


काफी देर तक युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर बिलख पड़े। जीआनरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता निवासी लल्लन पटेल (23) पुत्र रामलोचन शुक्रवार की शाम को घर से मुंबई जाने को कहकर निकला था। शनिवार की सुबह उसका कटा हुआ शव कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर मवई फटकी के आगे मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ऊंचाहार जीआरपी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी जद्देाजहद के बाद उसकी पहचान हो सकी। आउटर पर की घटना होने के चलते जीआरपी ने उसके शव का पंचनामा किया। कयास लगाया जा रहा है कि वह रात में ट्रेन पर सवार हुआ होगा और गिरने से वह कट गया।

फिलहाल जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें