फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर समेत तीन शातिर गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 11:59 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
शातिरों के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते एसपी विपिन कुमार मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासिमपुर थाना पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश टाइगर समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के 42 हजार रुपये और बाइक, तीन तमंचे, छह कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन

शनिवार को कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 16 मई को कछौना के कैनरा बैंक के पास से 65 हजार रुपयों से भरा झोला लूट लिया गया था। इसके अलावा नौ जनवरी 2018 को स्टेट बैंक आफ इंडिया सांडी के निकट से बाइक की डिग्गी तोड़कर तीन लाख 40 हजार रुपये चुराने व तीन मई को शिवपुरी निवासी संतराम को गोली मारकर रुपयों भरा बैग छीनने की वारदातें हुईं थीं। कासिमपुर के थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया को घटनाओं का खुलासा करने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बेंहदर खुर्द नहर पुल के निकट  पांच हजार रुपये के इनामी टाइगर पुत्र सुनील कुमार निवासी सुरजीपुर थाना कोतवाली शहर और उसके दो साथियों प्रेम पुत्र शिवरतन निवासी शहाबुद्दीनपुर, आदर्श उर्फ राजा बेटा पुत्र अशोक कुमार निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि 42 हजार रुपये और कैनरा बैंक कछौना की पासबुक भी बरामद हुई है। टाइगर के विरुद्ध कासिमपुर थाने के अलावा संडीला और सांडी थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। आदर्श उर्फ राजाबेटा के विरुद्ध कासिमपुर थाने के साथ-साथ शहर कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हैं। प्रेम पुत्र शिवरतन के विरुद्ध भी कासिमपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम में अमित सिंह भदौरिया के अलावा उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, वेदप्रकाश यादव भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें