फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरदिल बनी मां, नवजात को झोले में भरकर फेंका

Fri, 07 Sep 2018 12:27 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। पत्थरदिल मां ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे झोले में भरकर फेंक दिया। नहर की पुलिया के करीब झोले में लावारिस मिले नवजात को लेकर लोग देखभाल करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल भेजने के बाद बाल कल्याण समिति को सूचना भेज दी। इससे बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं की इच्छा अधूरी रह गई।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर नहर पुलिया के पास नवजात के चीखने चिल्लाने की आवाज आने पर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। देखा तो एक झोले से नवजात के रोने की आवाज आ रही थी। बच्चे को बाहर निकालने के बाद गांव की महिलाएं उसकी सेवा करने लगी। इस बीच नवजात मिलने की खबर पर जेठवारा पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मासूम को जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान करीब दर्जन भर महिलाएं बच्चे को लेने के लिए उतावली रहीं, लेकिन पुलिस ने साफ मना कर दिया। बाल कल्याण समिति ही इसका फैसला करेगी। गांव के लोग उस मां को कोसते रहे, जो अपने कलेजे के टुकड़े को मरने के लिए छोड़कर भाग गई थी। पत्थरदिल मां की करतूत से हर कोई आक्रोशित दिखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें