फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में पथराव कर शीशा तोड़ा, एक पर मुकदमा

Fri, 07 Sep 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
shatabdi express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शताब्दी एक्सप्रेस में पथराव कर शीशा तोड़ने के मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
काठगोदाम से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार शाम कैमरी और बिलासपुर के बीच पथराव हुआ था। पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ ने ट्रेनों की चेकिंग की। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई, लेकिन पथराव करने वालों का सुराग नहीं लग सका। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धारा 145 व 147 के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीफ चौकी इंचार्ज आरके भारद्वाज ने बताया कि पथराव करने वालों का सुराग लगाया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर भी चेकिंग की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें