फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई आग, मौत

Thu, 18 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से ऊबकर विवाहिता ने आग लगा ली। जलने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और उसके मायके के लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोग विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी रामचंदर सरोज की शादी चार वर्ष पहले करेंटी निवासी सावित्री सरोज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके चालचलन से नाराज रहती थी। बीच में एक-दो बार बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


गुरुवार को करीब पांच बजे उसकी किसी बात को लेकर पति से लड़ाई हुई। इसके बाद उसने कमरे में बंद होकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिजन दौड़े और दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक सावित्री आग का गोला बन चुकी थी। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही उसके मायके के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके के लोगों ने पति पर सावित्री की हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। इस बारे में थानाध्यक्ष अमित पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें