फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू और तमंचे के बल पर बदमाशाें ने महिला से की लूटपाट

Fri, 10 Aug 2018 11:48 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
loot shimla
विज्ञापन
 रिश्तेदार के साथ मायके आ रही महिला की तमंचे से पिटाई कर अपाची सवार बदमाशाें ने नकदी व जेवरात लूट लिया। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशाें ने उसकी दुधमुही बच्ची को छीनकर झाड़ियाें में फेंक दिया। लूट की घटना के बाद चारों बदमाश लक्ष्मणपुर की ओर भाग निकले। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात चोराें के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पतुलकी निवासी रामकृपाल यादव की बेटी रूपाली यादव शुक्रवार की दोपहर जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी मामा के बेटे वीर सिंह यादव के साथ बाइक से पिता से मिलने आ रही थी। सगरा सुंदरपुर-बाबूगंज रोड पर लालगंज कोतवाली के रघवापुर के गांव के समीप सूनसान इलाके में पीछे से दो अपाची बाइक से चार बदमाश आ गए। बदमाशाें ने तमंचे व चाकू के बल पर बाइक रोकवाने लगे। लेकिन वीरसिंह ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने महिला की दुधुमुही बच्ची को चलती बाइक से छीनकर रोड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। मासूम बच्ची को बचाने के लिए जैसे ही बाइक रोकी, बदमाशाें ने तमंचे की बट से पीटकर महिला से चेन, अगूठी व 26 सौ रूपए नकद लूट लिया। बाइक चालक वीर सिंह को भी तमंचे के बट से लहूलुहान कर चाकूू की नोक पर बदमाशाें ने उसका मोबाइल लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपाची सवार चाराें बदमाश तमंचा लहरात लक्ष्मणपुर बाजार की ओर भाग निकले। घटना के बाद राहगीराें का मजमा लग गया। मासूम बच्ची समेत तीनों घायलाें को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशाें को कोई सुराग नहीं लग सका। जिले की स्वाट टीम भी महिला से हुई लूट के घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची। पीड़िता रूपाली ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि शिकायती मिली है। लूट के आरोपियाें को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें