फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन चालक से 63 हजार की लूट

Fri, 17 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
ग्राहकों तक सिलेंडर पहुंचाकर लौट रहे गैस एजेंसी के डिलेवरी वाहन चालक से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल लूट लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों केे खिलाफ कोतवाली में तहरीर           दी है।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के शीतलमऊ में विजईमऊ निवासी नवीन सिंह ने रश्मि गैस एजेंसी खोल रखी है। एजेंसी का डिलीवरी वाहन स्थानीय बाजार निवासी मनोज कुमार चौरसिया पुत्र जीतलाल चलाता है। शुक्रवार को मनोज डिलीवरी वाहन से गैस करीब छह दर्जन भरा सिलेंडर लेकर बाबूगंज बाजार की ओर ग्राहकों तक पहुंचाने गया था। ग्राहकों से 67 सिलेंडर बदलने के बाद करीब तिरसठ हजार रूपए लेकर नकद लेकर वह लालगंज लौट रहा था। रास्ते में रामपुर भेड़ियानी के समीप अपाची सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर डिलीवरी वाहन रोक लिया। चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने रूपयों से भर बैग व मोबाइल लेकर लक्ष्मणपुर बाजार की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े़ हुई लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे और काफी छानबीन करने के बाद भी बदमाशों को कुछ पता नहीं चल सका। जांच के बाद पुलिस कोतवाली वापस लौट आई। घटना लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें