फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडौर में अवैध शराब बनाए जाने का भंडाफोड़

Mon, 18 Jul 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के हंडौर के खलहिया में पुलिस ने अवैध क च्ची शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया है। अचानक छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुआ है। पुलिस की जीप देखते ही आरोपी भाग निकले। जमीन खोदकर नीचे छिपाई गई लहन, बरामद भठ्ठियां व शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया गया। लालगंज कोतवाली के हंडौर खलहिया गांव में रविवार की शाम पुलिस को  मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि कई घरों के अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने खलहिया में छापा मारा। पुलिस ने श्रवण पुत्र दिलवंत, सोनू पुत्र विशेषर सरोज, छोटेलाल पुत्र छेदीलाल, धीरज पुत्र विशेषर सरोज, उमेश पुत्र दिलवंत व चिंते सरोज के घर से सैकड़ाें लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। घर के भीतर व आसपास छिपाया गया कई क्विंटल लहन भी पुलिस ने बरामद किया। लहन और भट्ठियां पुलिस ने नष्ट करा दीं। उधर, पुलिस की जीप देखते ही कच्ची शराब बनाने के आरोपी भाग निकले। एसएसआई एसके त्रिपाठी ने बताया कि कच्ची शराब बनाने के आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनको गिरफ्तार कर शीघ्र जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मिट्टी खोदकर छिपाया गया था लहन व शराब
हंडौर गांव में शराब बनाने के लिए आरोपियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। पुलिस ने छापा मारा तो पहले उसे कुछ भी हासिल नहीं हो सका। काफी देर तलाश के बाद मुखबिर की दी गई जानकारी पर घर के सामने मिट्टी खुदवाई गई तो यहां डिब्बों में बंद भारी मात्रा में लहन व अवैध शराब बरामद हो गई। यह नया तरीका देख पुलिसकर्मियाें और मौजूद लोगाें के होश उड़ गए।
राजस्व को प्रतिदिन लग रही थी हजारों की चपत
पुलिस की औचक छापेमारी में जितनी शराब व लहन बरामद हुई है उसको देखकर आसानी से कहा जा सकता था कि प्रतिदिन हजारों रुपये की चपत सरकारी राजस्व को लगती थी। यहां बनाई जाने वाली शराब सरकारी ठेकाें पर मिलने वाली देशी शराब की अपेक्षा काफी कम दामों में लोगों को उपलब्ध हो जाती थी। इससे शराब का सेवन करने वाले लोगों ने सरकारी ठेकाें पर जाने के बजाय गांव की देशी भठ्ठियाें पर बनने वाली कच्ची शराब पीना शुरू कर दिया। सरकारी ठेके पर शराब की कम हो रही बिक्री भी कुछ ऐसी की कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें