फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान के चयन को लेकर बवाल, पथराव

Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोटे की दुकान का चयन होने के दौरान बाहरी लोगों के बुलाए जाने की बात पर हंगामा हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। यही नहीं एक पक्ष ने बीडीओ और सेक्रेटरी की गाड़ी तोड़ते हुए ड्राइवर को बंधक बना लिया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बंशियारा गांव में मंगलवार शाम को कोटेदार के  चयन के लिए चुनाव हो रहा था। इसके पहले तीन बार बैठक हो चुकी थी, लेकिन दुकानदार का चयन नहीं हो सका था। मंगलवार को कोटेदार के चयन के लिए लोगों की लाइन बनवाकर गिनती की जा रही थी। एक प्रत्याशी पुन्नू सरोज की लाइन में 390 लोग आए। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी रामसजीवन की लाइन के लोगों की गिनती शुरू हुई।

इस पर पुन्नू सरोज के पक्ष के लोगों ने उनकी लाइन में बाहरी लोगों के होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पथराव होने लगा। कुछ लोगों ने बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव की स्कार्पियो में तोड़फोड़ की। ड्राइवर अनुराग ने मना किया तो उसे बंधक बना लिया। उधर ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश की बोलेरो का भी शीशा तोड़ दिया गया। जो भी सामने मिला उसे पीटा गया। मौके की नजाकत को देखते हुए बीडीओ सहित अन्य कर्मचारी भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अराजकतत्व मौके से भागे। देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अगर वहां से भागते नहीं तो वह लोग जान से मार सकते थे। उधर एसओ बाघराय का कहना है कि गाड़ी का शीशा तोड़ा गया था। पुलिस ने पहुंचते ही अराजकतत्वों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें