फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचलपुर में कौएद नेता को गोली मारी

Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली के अचलपुर नहर पुलिया के करीब रविवार दोपहर कौमी एकता दल (कौएद)के नेता इद्दू (48) को बाइक सवार चार लोगों ने गोली मार दी। घायल कौएद नेता को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घायल के परिजनों से पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में लालगंज जा धमकी।
विज्ञापन


अचलपुर निवासी इद्दू पुत्र मोसिम की पत्नी माजिदा बेगम कौमी एकता दल के टिकट पर वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। इद्दू रविवार को अपनी स्कार्पियो से शहर आने के लिए घर से निकला। उसके साथ पड़ोस का महफूज भी स्कार्पियो में पीछे बैठ गया। स्कार्पियो खुद इद्दू ही चला रहा था। इद्दू की मानें तो जेल रोड नहर पुलिया के करीब बाइक सवार दो लोगों ने उसकी स्कार्पियो के सामने बाइक रोक दी। उनसे बचने के लिए उसने भी कार में ब्रेक लगा दी।

अभी वह उनसे बातचीत कर ही रहा था कि पीछे से अपाची बाइक से आए दो लोगों ने इद्दू को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली इद्दू के हाथ में लगी। उसने हमलावरों से बचने के लिए अपनी कार आगे बढ़ा दी। जिससे सामने बाइक रोकने वाला भी किनारे की ओर भागा। कुछ दूर तक हमलावरों ने पीछा किया लेकिन आसपास के लोगों को एकत्र होता देख हमलावर जेल की बाउंड्री के पीछे वाले रास्ते से भाग निकले। घायल इद्दू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छानबीन करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश देने के लिए लालगंज जा धमकी। हालांकि घटना का प्रत्यक्ष गवाह न होने के कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


रिश्तेदारों पर ही परिजन लगा रहे आरोप
नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी इद्दू व उसके परिजन हमलावरों को रिश्तेदार बता रहे हैं। उनका आरोप है कि लालगंज कोतवाली के घीसा का पुरवा लीलापुर के रहने वाले आरिफ व उसके बेटे सादिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद उनकी तलाश में जुट गई।

कौएद नेता को गोली मारने वाले हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। परिजन जिन लोगों का नाम बता रहे हैं। उन लोगों के घर पर पुलिस टीम दबिश देने के लिए भेजी गई है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शशीशेखर दीक्षित , सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें