फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ठुकराया, प्रेमी ने दी दगा, दे दी जान

Mon, 01 Dec 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां (प्रतापगढ़)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गांव निवासी किरन देवी (28) ने रविवार रात घर के पास ही पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। जेठ के बेटे संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति ने उसे ठुकरा दिया लेकिन प्रेमी के घरवाले भी अपनाने को तैयार नहीं हुए। सोमवार सुबह उसका शव शीशम के पेड़ से 10 फीट ऊपर उसकी साड़ी से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के अस्थान गांव निवासी सुनील कुमार सरोज की पत्नी किरन देवी (28) का परिजनों से विवाद चल रहा था। उसके पति ने ही उसे जेठ के बेटे संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उसे घर से निकाल दिया। सोमवार की सुबह उसका शव उसकी ही साड़ी से शीशम के पेड़ पर 10 फीट ऊपर लटकता मिला। पेड़ पर उसकी शाल रखी हुई थी और शव साड़ी के सहारे लटक रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरन की दो बेटियां खुशी (5) व अनामिका (3) पिता के साथ हैं।

पोस्टमार्टम हाउस पर पति सुनील ने बताया कि किरन का संबंध उसके जेठ के बेटे रोशनलाल से है। 25 दिसंबर की रात धान पीटने के दौरान रोशन घर में घुस गया था। लोगों को शक हुआ तो सुनील को इसकी जानकारी दी। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। उस दिन से दोनों ही घर से बाहर चले गए। 27 नवंबर को किरन गांव आई तो उसके पति ने घर में घुसने से मना कर दिया। इस पर उसने घर के बाहर ही रात बिताई। इसके बाद वह गांव के आसपास घूमती रही। 29 नवंबर को फिर से दिखी थी, दूसरे दिन रविवार को भी गांव में दिखाई पड़ी थी। सोमवार को पेड़ से लटकता उसका शव मिला।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ससुर ने बताया कि रविवार को गांव में पंचायत भी बुलाई गई। महिला ने पति से अलग रोशन के साथ रहने की बात कही। इस पर लोगाें ने उसे रोशन के घर रहने का फरमान सुना दिया था। रोशन के फरार होने की दशा में उसके घर वालाें ने भी उसे भीतर नहीं घुसने दिया। 


उधर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। उसने रोशन के पिता रामबहादुर व पति सुनील को हिरासत में लिया है। रोशन इस समय फरार हो गया है। एसओ नवाबगंज ने बताया कि कुछ अवैध संबंधों की बात कही जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से ही मौत की बात सामने आई है। हालांकि फांसी लगाने को विवश करने वालाें पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें