फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर ने रसोइयों को किया आउट

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
हेडमास्टर के घर का बर्तन और नाली साफ करने से इंकार करने पर दोनों रसोइयों को हटाकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को रसोइयां बना दिया गया है। इसकी जानकारी महिलाओं को होने पर शुक्रवार को बीएसए से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


लालगंज इलाके के प्राइमरी स्कूल पूरेदीनानाथ में संतोषा पांडेय और रीता वर्मा वर्षों से रसोइयें के रूप में तैनात हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका सीमा तिवारी ने बीते दिनों स्कूल में कार्यरत दोनों रसोइयें से घर का बर्तन और नाबदान की नाली साफ करने को कहा। दोनों रसोइयें के इंकार करने पर स्कूल से बाहर कर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को ही रसोइये के पद पर तैनात कर दिया। शुक्रवार को बीएसए से मिलकर पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीएसए अजय कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापिका के इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि इस वर्ष रसोइयां चयन के लिए अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

प्रधानाध्यापिका की दबंगई से परेशान
प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक स्कूल बराछा में बृजेश मिश्र सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं। शिक्षक के मुताबिक प्रधानाध्यापिका उसे स्कूल आने से रोकती हैं। शुक्रवार को वह स्कूल जा रहा था, तो बराछा गांव के पास दबंगों ने उसे जबरन रोक लिया और धमकी दी कि अगर स्कूल गए तो  जान से हाथ धो बैठोगे। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा त्रिपाठी को नोटिस जारी कर शनिवार को कार्यालय में तलब किया है। उन्होंने बताया कि दूसरा पक्ष जानने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें