फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशों के चलते प्रेमी युगल ने खाया जहर

Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सोमवार की सुबह बंदिशों के चलते प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। दोनोें को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई, लड़का अस्पताल से भाग निकला। मानधाता थाना क्षेत्र की एक युवती घर आने-जाने के दौरान अपनी भाभी के भाई से प्यार करने लगी। कुछ दिनों पहले परिवार के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। रविवार की रात जेठवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर के करीब पहुंचा। रात में ही परिवार के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को खरीखोटी सुनाई और लड़की को लेकर घर आ गए। प्रेमी युवक रात में स्कूल के पास रुका रहा। सोमवार की सुबह प्रेमी के स्कूल के पास रुकने की खबर पाकर प्रेमिका भी पहुंच गई। उसके पास सल्फास की गोली थी।
विज्ञापन


लोगों की मानें तो प्रेमी युगल ने परिवार की बंदिशों से तंग आकर  एक साथ जहर खा लिया। इस बात की खबर परिवार के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। युवती की मां ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी के घरवाले भी खबर मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को इलाहबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवक मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें