फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पुत्र को गोली मारकर 32 हजार लूटे

Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोटेदार पुत्र को गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारकर 32 हजार रुपये लूट लिए। वह अपने ट्रक चालक से रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। फायर की आवाज पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अंतू कोतवाली के पूरे अंती गांव निवासी सुरेश बहादुर कोटेदार हैं। उनका ट्रक भी चलता है। बुधवार की शाम कोटेदार का बेटा सतवंत ट्रक चालक से रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। घर के पास ही उसे गांव के ही तीन लोगों ने गोली मार दी। इससे वह जख्मी हो गया। उसके पास रहे 32 हजार रुपये लूटकर दो आरोपी भाग निकले, जबकि एक को शोर पर पहुंचे लोगों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी कप्तान की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोटेदार सुरेश ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि उसका ग्राम प्रधान से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। प्रधान लकड़ी का ठेकेदार है।

मई माह में गड़वारा पुलिस ने उसकी लकड़ी पकड़ ली थी। उसी समय वह पुलिस के सामने जानलेवा धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। मगर पुलिस ने प्रधान के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ग्राम प्रधान राजकुमार सहित तीन लोगों ने बुधवार को उसके बेटे को गोली मार कर उसके पास रहे 32 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें