फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
सुबह टहलने निकली महिला प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली हाथ और पेट को छूते हुए निकल गई। साथ रही महिला ने शोर मचाया तो बाजार के लोग दौड़े। इस दौरान बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस का घेराव करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित महिला के पति ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ डेरवा गांव की प्रधान गुड्डी देवी (52) पत्नी सजन लाल सरोज रोज की तरह सुबह-सुबह अपनी पड़ोसन शीला पत्नी सुभाषचंद्र वैश्य के साथ घूमने निकली थीं। महियामऊ रोड पर घूमने के बाद वह रास्ते में मौजूद  पुलिया पर बैठ गईं। इस दौरान सामने से काले रंग की बाइक से दो लोग उनके नजदीक आए। बाइक सवार एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर करना चाहा, लेकिन फायर नहीं हुआ। यह देख महिला प्रधान वहां से भागने लगीं। तभी दूसरे युवक ने ने तमंचा निकाला और उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके हाथ और पेट को छूते हुए निकल गई। प्रधान के साथ रही महिला ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। शोरशराबे पर लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।

उधर, महिला प्रधान को परिजन लेकर जिला अस्पताल गए। जहां एक्सरे की व्यवस्था न हो पाने के कारण उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया  घटना की जानकारी होने पर आसपास के चार थानों की फोर्स, एडिशनल एसपी स्वामीनाथ व सीओ राकेश नायक भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें बंदकर पुलिस का घेराव किया और हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। महिला प्रधान के पति पूर्व प्रधान सजनलाल ने घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जेठवारा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें